धामने का स्वप्निल सफर खत्म, पूनाचा-इसारो फाइनल में

धामने का स्वप्निल सफर खत्म, पूनाचा-इसारो फाइनल में

धामने का स्वप्निल सफर खत्म, पूनाचा-इसारो फाइनल में
Modified Date: February 27, 2026 / 09:54 pm IST
Published Date: February 27, 2026 9:54 pm IST

पुणे, 27 फरवरी (भाषा) वाइल्डकार्ड से प्रवेश करने वाले मानस धामने का महा ओपन एटीपी चैलेंजर 75 पुरुष टेनिस चैंपियनशिप में शानदार सफर शुक्रवार को पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में क्रोएशिया के डुजे अजदुकोविक से हारकर खत्म हो गया।

अजदुकोविक ने धामने को दो घंटे 16 मिनट में 3-6, 7-6 (8), 6-4 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

लिथुआनिया के आठवें वरीय एडास बुटविलास ने जापान के क्वालिफायर मासामिची इमामुरा को एक घंटे 21 मिनट में 6-3, 6-3 से आसानी से हरा दिया।

ब्रिटेन के फेलिक्स गिल ने पोलैंड के क्वालिफायर मैक्स कास्निकोवस्की को दो घंटे पांच मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में 0-6, 7-6 (2), 6-1 से हराकर शानदार वापसी की।

इटली के छठे वरीय फेडेरिको सिना ने ब्रिटेन के एलेस्टेयर ग्रे को 6-4, 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।

युगल सेमीफाइनल में प्रूच्या इसारो और दूसरे वरीय निकी कलियांडा पूनाचा की जोड़ी ने जापान के युता शिमिजु और सेता वातानाबे की तीसरी वरीय जोड़ी को 7-5, 7-6 (4) से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

दूसरे सेमीफाइनल में चौथे वरीय जिसुंग नाम और पैट्रिक निकलास-सालमिनेन की जोड़ी ने शीर्ष वरीय सिद्धांत बंथिया और अलेक्जेंडर डोंस्की को हराया।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में