कल्याणी, 18 अप्रैल (भाषा) डायमंड हार्बर एफसी ने शनिवार को यहां इंडियन फुटबॉल लीग (एफआईएल) में गोकुलम केरला एफसी पर 5-2 की शानदार जीत के साथ तालिका में शीर्ष पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली।
इस हार से गोकुलम केरला का रेलीगेट होना तय हो गया।
डायमंड हार्बर के लिए डियाज ने दो गोल जबकि लुका माजसेन, जॉबी जस्टिन और आर रामदिनथारा ने एक एक गोल किए।
गोकुलम केरला के लिए बोउबा अमीनू और राहुल राजू ने गोल किए।
डायमंड हार्बर नौ मैच में 22 अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर है जबकि केरल के क्लब के इतने ही मैच में आठ अंक हैं जिससे वह नीचे के चार स्थानों में बना हुआ है।
भाषा नमिता आनन्द
आनन्द