दिग्विजय ने आईटीएफ फ्यूचर्स में एकल खिताब जीता
दिग्विजय ने आईटीएफ फ्यूचर्स में एकल खिताब जीता
चेन्नई, नौ अप्रैल (भाषा) भारत के दिग्विजय प्रताप सिंह ने ‘आईटीएफ मेन्स फ्यूचर्स टेनिस टूर्नामेंट’ के फाइनल में रविवार को यहां हमवतन सिद्धार्थ रावत को शिकस्त दी।
तीसरी वरीयता प्राप्त दिग्विजय ने चौथी वरीयता प्राप्त रावत को 6-4, 7-6 से हराया।
पहला सेट आसानी से जीतने के बाद दिग्विजय दूसरे सेट में 4-1 से अगे चल रहे थे लेकिन रावत ने इसके बाद शानदार वापसी कर स्कोर 4-4 कर दिया। मुकाबला टाई ब्रेकर तक खिंचा और दिग्विजय ने 7-3 से इसे जीतकर सेट और मैच अपने नाम कर लिया।
भाषा
आनन्द पंत
पंत

Facebook


