दीक्षा बधिर ओलंपिक की गोल्फ प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में

Ads

दीक्षा बधिर ओलंपिक की गोल्फ प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में

  •  
  • Publish Date - May 10, 2022 / 09:08 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:07 PM IST

कैक्सियास डो सुल (ब्राजील), 10 मई (भाषा) भारत की दीक्षा डागर ने बधिर ओलंपिक की महिला गोल्फ प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंचकर इन खेलों में दूसरा पदक हासिल करने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाये।

महिला यूरोपीय टूर में दो बार की विजेता दीक्षा ने जर्मनी की अमेलिया पालोमा गोंजालेज पॉडबिकैनिन को 6 और 5 से हराया। वह ‘मैच प्ले’ स्पर्धा में छह अंक की बढ़त पर थी जबकि अभी पांच होल का खेल होना बाकी था।

दीक्षा का अगला मुकाबला नॉर्वे की एंड्रिया होवस्टीन हेलेगजेर्डे से होगा, जिन्होंने कनाडा की साशा लाउन को हराया।

दीक्षा बधिर ओलंपिक 2017 में फाइनल में हार गयी थी और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा था। एंड्रिया ने कांस्य पदक जीता था।

भाषा पंत सुधीर

सुधीर