श्रीलंका टीम में मथीशा पाथिराना की जगह लेंगे दिलशान मदुशंका

श्रीलंका टीम में मथीशा पाथिराना की जगह लेंगे दिलशान मदुशंका

श्रीलंका टीम में मथीशा पाथिराना की जगह लेंगे दिलशान मदुशंका
Modified Date: February 18, 2026 / 07:33 pm IST
Published Date: February 18, 2026 7:33 pm IST

कोलंबो, 18 फरवरी (भाषा) तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका को बुधवार को टी20 विश्व कप के लिए श्रीलंकाई टीम में चोटिल मथीशा पाथिराना की जगह लेने की मंजूरी मिल गई।

पाथिराना सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ग्रुप बी के मैच के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव के बाद बाहर हो गए हैं जिसमें मेजबान टीम ने आठ विकेट से जीत दर्ज की थी।

आईसीसी ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप की टूर्नामेंट की तकनीकी समिति ने श्रीलंका टीम में मथीशा पाथिराना की जगह दिलशान मदुशंका को शामिल करने की मंजूरी दे दी है। ’’

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज पाथिराना ने चोट लगने से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ तीन गेंदें फेंकी थीं। वह अपना ओवर पूरा नहीं कर सके। पाथिराना इससे पहले आयरलैंड और ओमान के खिलाफ मैच में खेले थे।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में