College Principal Thagi Case: शासकीय कॉलेज के प्राचार्य को ड्राइवर ने बनाया ठगी का शिकार, झांसे में लेकर ऐंठे 1 करोड़ रुपए
College Principal Thagi Case: शासकीय कॉलेज के प्राचार्य राकेश वर्मा के साथ उनके ही ड्राइवर अंकित शर्मा ने ठगी का शिकार बना लिया।
College Principal Thagi Case/Image Credit: IBC24.in
- शासकीय कॉलेज के प्राचार्य को ड्राइवर ने बनाया ठगी का शिकार।
- ड्राइवर ने प्राचार्य से ऐंठे 1 करोड़ 4 लाख रुपए।
- आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
College Principal Thagi Case: होशंगाबाद: नर्मदापुरम निवासी डोलरिया में पदस्थ शासकीय कॉलेज के प्राचार्य राकेश वर्मा के साथ उनके ही ड्राइवर अंकित शर्मा ने गड़े हुए 7 किलो सोने की पोटरी का लालच देकर एवं अंधविश्वास का झांसा देकर एक करोड़ चार लाख से अधिक की ठगी कर ली। (College Principal Thagi Case) आरोपी ड्राइवर ने प्रिंसिपल के मकान में जमीन में गड़ी 7 किलो सोने की पोटरी रखे होने की बात कही और गुमराह कर रूपए ऐंठ लिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
क्या है पूरा मामला
College Principal Thagi Case: नर्मदापुरम एसडीओपी जितेंद्र पाठक ने बताया कि, राकेश वर्मा डोलरिया कॉलेज में प्रिंसिपल के पद पर हैं। इन्होंने एक ड्राइवर अंकित शर्मा को अपने साथ काम पर रखा था। जुलाई 2024 से और उसे खुद के मकान को उसे किराए का मकान दिया था और उसे कालिका नगर में अपने मकान में रखा था। आरोपी अंकित ने प्रिंसिपल से संबंध (College Principal Thagi Case) बनाकर इस घर में सोना गड्ढे में होने की बात कही। आरोपी ने प्रिंसिपल से बातचीत की ओर एक महाराज का नाम बता करके शामिल किया और उसके बाद में आरोपी ने उनके घर में खुदाई करके पोटली निकलवाईई और कहा कि महाराज के सामने इसे खोलेंगे, उसके बाद में आरोपी बोला की पोटली को उज्जैन में कुछ पुलिस वालों ने पकड़ लिया है और इसमें पूछताछ हो सकती है। इसलिए इस पोटली को मुझे दे दो, क्योंकि बाद में इसे खोलेंगे।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
College Principal Thagi Case: इस तरह से आरोपी ने प्रिंसिपल को फसाया की पुलिस में आपका भी नाम दे दिया है और विभिन्न माध्यम से आरोपी ने एक करोड़ चार लाख रुपए अलग-अलग माध्यम से रुपए ऐंठ लिए हैं। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसडीओपी ने बताया कि, प्रिंसिपल की पत्नी और बेटे के (College Principal Thagi Case) हाथों से भी मामले में कुछ ट्रांजैक्शन हुआ है पुलिस आरोपी का पुलिस रिमांड पर लेकर के आगे और अनुसंधान करेगी। उन्होंने बताया कि अभी आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करके आगे की कार्रवाई की जाएगी उन्होंने बताया कि जनता से पुलिस की अपील है कि इस तरह के प्रलोभन में ना आए इस तरह से कोई यदि प्रलोभन देता है तो उसके संदर्भ में पुलिस को तत्काल सूचना दें।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Jabalpur Murder Case : वैलेंटाइन डे पर प्रेमी का खूनी खेल, साथियों संग मिलकर प्रेमिका की कर दी ऐसी हालत, वजह जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
- Adani Vidya Mandir Award: बच्चों की आदतों ने दिलाया राष्ट्रीय सम्मान! 5-स्टार रेटिंग पाकर CG का ये स्कूल बना ‘ग्रीन स्कूल’, हजारों स्कूलों को पछाड़कर बनाया रिकॉर्ड
- Arshad Madani Viral Video: ‘लगता है सिर्फ उन्होंने अपनी माँ का दूध पिया है’, मुसलमानों की घर वापसी वाले बयान पर भड़के मौलाना अरशद मदनी, आप भी देखें वीडियो

Facebook


