Jabalpur Murder Case : वैलेंटाइन डे पर प्रेमी का खूनी खेल, साथियों संग मिलकर प्रेमिका की कर दी ऐसी हालत, वजह जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

जबलपुर में 14 फरवरी को हुई 18 वर्षीय तनु चक्रवर्ती की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। मामले में युवती के प्रेमी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, शादी के दबाव से परेशान होकर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

Jabalpur Murder Case : वैलेंटाइन डे पर प्रेमी का खूनी खेल, साथियों संग मिलकर प्रेमिका की कर दी ऐसी हालत, वजह जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

Sagar Crime News / Image Source : IBC24 / FILE

Modified Date: February 18, 2026 / 08:40 pm IST
Published Date: February 18, 2026 8:36 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 18 वर्षीय युवती की हत्या के आरोप में प्रेमी सहित तीन गिरफ्तार।
  • शादी के दबाव से परेशान होकर वैलेंटाइन डे पर रची गई साजिश।
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही दुष्कर्म की आशंका पर होगा खुलासा।

जबलपुरमध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में 14 फरवरी को हुई युवती की अंधी हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। युवती की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि खुद उसके प्रेमी ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने इस पूरे मामले में युवती के प्रेमी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। Jabalpur Murder Case  आरोपी ने युवती की हत्या शादी का दबाव बनाने की वजह से की थी।

18 वर्षीय तनु चक्रवर्ती के रूप में हुई पहचान

दरअसल, 15 फरवरी को नुनसर पुलिस चौकी क्षेत्र में एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। युवती के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान मिले थे, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस पूरे मामले में जांच टीम ने घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज खंगाले, तकनीकी साक्ष्य जुटाए और सोशल मीडिया के जरिए मृतिका की पहचान के प्रयास किए। Crime in Madhya Pradesh, बाद में मृतिका की पहचान गढ़ा निवासी 18 वर्षीय तनु चक्रवर्ती के रूप में हुई।

दुष्कर्म की जताई जा रही आशंका

इस पूरे मामले में आरोपी ने पुलिस को बताया कि शादी के दबाव से परेशान होकर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वैलेंटाइन डे को युवती को मिलने बुलाया और विवाद के बाद गला दबाकर और पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। बता दें कि घटना स्थल पर युवती की लाश देखकर दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बात का खुलासा होगा।

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.