दिविज शरण यूएस ओपन पुरुष युगल के पहले दौर में बाहर

दिविज शरण यूएस ओपन पुरुष युगल के पहले दौर में बाहर

दिविज शरण यूएस ओपन पुरुष युगल के पहले दौर में बाहर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: September 3, 2020 5:56 am IST

न्यूयार्क, तीन सितंबर (भाषा) भारत के दिविज शरण और सर्बिया के उनके जोड़ीदार निकोला कैसिक यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल के पहले दौर में हारकर बाहर हो गये।

शरण और कैसिक की जोड़ी को क्रोएशिया के निकोला मेकटिच और नीदरलैंड के वेस्ली कूल्होफ से तीन सेट तक चले मैच में 4-6 6-3 3-6 से हार का सामना करना पड़ा। यह मैच एक घंटे और 46 मिनट तक चला।

भारत के रोहन बोपन्ना भी पुरुष युगल के ड्रा में शामिल हैं। उन्होंने कनाडा के डेनिस शापोवालोव के साथ जोड़ी बनायी है और उनका पहला मुकाबला अर्नेस्टो एस्कोबेडो और नोहा रूबिन की अमेरिकी जोड़ी से होगा।

भाषा

पंत

पंत


लेखक के बारे में