फ्रिट्ज को हराकर जोकोविच 11वीं बार आस्ट्रेलियाई ओपन सेमीफाइनल में

फ्रिट्ज को हराकर जोकोविच 11वीं बार आस्ट्रेलियाई ओपन सेमीफाइनल में

फ्रिट्ज को हराकर जोकोविच 11वीं बार आस्ट्रेलियाई ओपन सेमीफाइनल में
Modified Date: January 23, 2024 / 04:39 pm IST
Published Date: January 23, 2024 4:39 pm IST

मेलबर्न, 23 जनवरी ( एपी ) नोवाक जोकोविच ने टेलर फ्रिट्ज को करीब चार घंटे तक चले मैराथन मुकाबले में हराकर 11वीं बार आस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया ।

जोकोविच ने यह मुकाबला 7 . 6, 4 . 6, 6 . 2, 6 . 3 से जीता । वह जितनी बार भी यहां क्वार्टर फाइनल में पहुंचे , उतनी बार अपराजेय रहे ।

24 बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन ने मेलबर्न पार्क पर सभी दस सेमीफाइनल और फाइनल जीते हैं । वह 48वीं बार ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल में पहुंचे हैं जहां उनका सामना चौथी वरीयता प्राप्त यानिक सिनेर या पांचवीं वरीयता प्राप्त आंद्रेइ रूबलेव से होगा ।

जोकोविच ने अब तक एक को छोड़कर सभी मुकाबलों में फ्रिट्ज को सीधे सेटों में हराया था । आस्ट्रेलिया में 2021 में मुकाबला पांच सेटों तक खिंचा था ।

महिला वर्ग में कोको गाफ ने यूक्रेन की मार्ता कोस्त्युक को 7 . 6, 6 . 7, 6 . 2 से मात दी । अब उनका सामना गत चैम्पियन एरिना सबालेंका या बारबरा क्रेइसिकोवा से होगा ।

एपी

मोना आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में