रुबलेव को हराकर जोकोविच सेमीफाइनल में

Ads

रुबलेव को हराकर जोकोविच सेमीफाइनल में

  •  
  • Publish Date - November 16, 2022 / 08:58 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

तूरिन, 16 नवंबर (एपी) पांच बार के चैम्पियन नोवाक जोकोविच ने बुधवार को यहां आंद्रे रुबलेव को 6-4, 6-1 से हराकर एटीपी फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सातवें वरीय जोकोविच ने रुबलेव को केवल 68 मिनट में हरा दिया। यह उनकी दो मैचों में दूसरी जीत है। इस तरह से उन्होंने साल के इस आखिरी टूर्नामेंट में 11वीं बार सेमीफाइनल में जगह बनाई।

जोकोविच इस टूर्नामेंट में रोजर फेडरर के रिकॉर्ड छह खिताब की बराबरी करने की कवायद में हैं। उन्होंने यहां अपनी आखिरी खिताबी जीत 2015 में दर्ज की थी।

जोकोविच ने अपने पहले मैच में स्टेफनोस सिटसिपास को हराया था। रेड ग्रुप में सिटसिपास का अगला मुकाबला दानिल मेदवेदेव से होगा जो अपना पहला मैच हार गए थे।

राफेल नडाल मंगलवार को अपना दूसरा मैच हारने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। कैस्पर रूड ने जहां सेमीफाइनल में जगह बना ली है वहीं फेलिक्स ऑगर अलीसिमे और टेलर फ्रिट्ज गुरुवार को एक-दूसरे का सामना करेंगे जिसका विजेता ग्रीन ग्रुप से सेमीफाइनल में पहुंचेगा।

एपी पंत सुधीर

सुधीर