दूरदर्शन इंडियन फुटबॉल लीग 2025-26 का आधिकारिक प्रसारण साझेदार होगा

Ads

दूरदर्शन इंडियन फुटबॉल लीग 2025-26 का आधिकारिक प्रसारण साझेदार होगा

  •  
  • Publish Date - February 26, 2026 / 09:12 PM IST,
    Updated On - February 26, 2026 / 09:12 PM IST

नयी दिल्ली, 26 फरवरी (भाषा) अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने बृहस्पतिवार को कहा कि शुक्रवार से शुरू होने वाली इंडियन फुटबॉल लीग (आईएफएल) 2025-26 के लिए दूरदर्शन को आधिकारिक प्रसारण साझेदार बनाया गया है।

आईएफएल का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर होगा। प्रसार भारती के स्ट्रीमिंग मंच वेव्स ऐप पर भी ‘लाइव स्ट्रीम’ किया जाएगा।

एआईएफएफ के उप सचिव एम. सत्यनारायण ने कहा, ‘‘हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आईएफएल सत्र शुरू हो रहा है और लीग के लिए प्रसारण साझेदार के तौर पर दूरदर्शन हमारे साथ है। पिछले सत्र में खिताब की दौड़ आखिरी दिन तक चली थी और हमें उम्मीद है कि इस साल भी यह उतना ही रोमांचक होगा।’’

आईएफएल 2025-26 शुक्रवार को लुधियाना में नामधारी एफसी और आइजोल एफसी के बीच मैच के साथ शुरू होगा जबकि दिन के दूसरे मैच में आइजोल में चनमारी एफसी और पूर्व चैंपियन गोकुलम केरल एफसी भिड़ेंगे।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता