देव, तमांग और दुर्गा डच जूनियर इंटरनेशनल के अगले दौर में

Ads

देव, तमांग और दुर्गा डच जूनियर इंटरनेशनल के अगले दौर में

  •  
  • Publish Date - February 26, 2026 / 10:13 PM IST,
    Updated On - February 26, 2026 / 10:13 PM IST

हार्लेम (नीदरलैंड), 26 फरवरी (भाषा) भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी देव रूपारेलिया बृहस्पतिवार को यहां डच जूनियर इंटरनेशनल में हमवतन प्रणित सोमानी पर सीधे गेम में जीत के साथ राउंड 32 में पहुंच गए।

देव ने शुरू से ही रैलियों पर दबदबा बनाया और दबाव बनाए रखते हुए सिर्फ 24 मिनट में 21-9, 21-6 से मैच आसानी से जीत लिया।

देव अब फ्रांस के क्लेमेंट मासियास से भिड़ेंगे।

पुरुषों के एकल में सैमुअल तमांग और महिलाओं के एकल में पांचवीं वरीय दुर्गा ईशा कंदरापू भी राउंड 32 में पहुंच गईं।

तमांग ने डेनमार्क के एक्सेल बोसेन को 22-20, 16-21, 21-11 से हराया जबकि दुर्गा ने पोलैंड की ओल्गा स्वेरोविक्का को 21-16, 21-9 से शिकस्त दी।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर