डिबाला की मदद से रोमा ने युवेंटस से 1-1 से ड्रा खेला

Ads

डिबाला की मदद से रोमा ने युवेंटस से 1-1 से ड्रा खेला

  •  
  • Publish Date - August 28, 2022 / 12:54 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:37 PM IST

मिलान, 28 अगस्त (एपी) फॉरवर्ड पाउलो डिबाला के गोल करने में मदद करने से रोमा ने सीरी ए फुटबॉल प्रतियोगिता में युवेंटस से 1-1 से ड्रा खेला।

युवेंटस के डुसान व्लाहोविच ने महज 76 सेकेंड बाद (दूसरे मिनट में) अपनी टीम को बढ़त दिला ली और मैच के दौरान उसने दबदबा बनाया हुआ था।

लेकिन रोमा ने डिबाला की मदद से 69वें मिनट में टैमी अब्राहम के गोल से बराबरी हासिल कर अंक बांटे।

डिबाला के लिये यह काफी भावनात्मक क्षण था क्योंकि वह इससे पहले युवेंटस के लिये खेलते थे और अब उसके खिलाफ अपनी नयी टीम के लिये गोल करने में मदद की। डिबाला सात साल तक युवेंटस के लिये खेले जिसमें उन्होंने 115 गोल किये थे और उसे 12 ट्राफी जीतने में मदद की जिसमें से पांच सीरी ए खिताब थे।

रोमा ने पहले दो मैचों में जीत दर्ज की थी।

एपी नमिता सुधीर

सुधीर