ईस्ट बंगाल ने ओडिशा एफसी को हराया

ईस्ट बंगाल ने ओडिशा एफसी को हराया

ईस्ट बंगाल ने ओडिशा एफसी को हराया
Modified Date: April 28, 2026 / 10:39 pm IST
Published Date: April 28, 2026 10:39 pm IST

मडगांव (गोवा), 28 अप्रैल (भाषा) ईस्ट बंगाल एफसी ने मंगलवार को यहां ओडिशा एफसी को इंडियन सुपर लीग मुकाबले में 3-0 से हरा दिया।

बिपिन सिंह थोनाओजम (11वें मिनट) ने शुरुआत में ही ईस्ट बंगाल को बढ़त दिलाई जिसके बाद यूसेफ एजेजारी (70वें और 84वें मिनट) ने दूसरे हाफ में दो गोल दागकर टीम की आसान जीत सुनिश्चित की।

इस जीत से ईस्ट बंगाल एफसी की टीम नौ मैच में 18 अंक के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है।

ओडिशा एफसी की टीम छह अंक के साथ 13वें स्थान पर है।

भाषा सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में