ईसीबी ने भारत और डीसीसीआई का आभार जताया

Ads

ईसीबी ने भारत और डीसीसीआई का आभार जताया

  •  
  • Publish Date - February 13, 2026 / 09:54 PM IST,
    Updated On - February 13, 2026 / 09:54 PM IST

नयी दिल्ली, 13 फरवरी (भाषा) इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने ग्रेटर नोएडा और जयपुर में आयोजित पांच मैचों की मिश्रित दिव्यांगता टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के सफल आयोजन के बाद भारतीय दिव्यांग क्रिकेट परिषद (डीसीसीआई) का आभार जताया है।

इस महीने की शुरुआत में इंग्लैंड ने सीरीज 4-1 से अपने नाम की।

डीसीसीआई के महासचिव रवि कांत चौहान को भेजे औपचारिक पत्र में ईसीबी के दिव्यांगता क्रिकेट प्रमुख इयान मार्टिन ने इंग्लैंड पुरुष मिश्रित दिव्यांगता टीम की मेजबानी के लिए भारतीय बोर्ड और उसके अधिकारियों और प्रायोजकों के प्रयासों की सराहना की।

भाषा

नमिता

नमिता