इलावेनिल-पार्थ ने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम के फाइनल में जगह बनाई

इलावेनिल-पार्थ ने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम के फाइनल में जगह बनाई

इलावेनिल-पार्थ ने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम के फाइनल में जगह बनाई
Modified Date: September 22, 2026 / 07:48 am IST
Published Date: September 22, 2026 7:48 am IST

नागोया, 22 सितंबर (भाषा) भारतीय निशानेबाज इलावेनिल वलारिवन और पार्थ माने की जोड़ी ने मंगलवार को यहां एशियाई खेलों में 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई।

इलावेनिल और पार्थ ने 634.6 अंक के स्कोर से शीर्ष चार में जगह बनाई और फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

चीन की वांग झिफेई और शेंग लिहाओ की जोड़ी 638.9 अंक के साथ क्वालीफिकेशन में शीर्ष पर रही। यह क्वालीफिकेशन में विश्व रिकॉर्ड स्कोर है।

दक्षिण कोरिया की बान ह्योजिन और पार्क हाजुन 633.2 अंक के साथ क्वालीफिकेशन में तीसरे स्थान पर रहे। वियतनाम की थान थाओ फी और टैम क्वांग एनगुयेन ने 631 अंक के साथ चौथा स्थान हासिल किया।

फाइनल मंगलवार को ही खेला जाएगा।

इलावेनिल और पार्थ इससे पहले मौजूदा एशियाई खेलों में क्रमश: भारतीय पुरुष और महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम का हिस्सा रहे थे जिन्होंने रजत पदक जीते थे। इलावेनिल ने महिला 10 मीटर एयर राइफल में भी रजत पदक अपने नाम किया था।

भाषा सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में