विश्व कप से विवादास्पद रूप से बाहर किए गए स्टार स्ट्राइकर अजमून की ईरान टीम में वापसी
विश्व कप से विवादास्पद रूप से बाहर किए गए स्टार स्ट्राइकर अजमून की ईरान टीम में वापसी
तेहरान, 22 सितंबर (एपी) ईरान के स्टार स्ट्राइकर सरदार अजमून को फुटबॉल विश्व कप की टीम से विवादास्पद रूप से बाहर किए जाने के चार महीने बाद राष्ट्रीय टीम में वापस बुलाया गया है।
अजमून को कोच आमिर घालेनोई ने मई में टीम में शामिल नहीं किया था। बताया गया था कि अमेरिका और इजराइल के साथ जारी युद्ध के दौरान सोशल मीडिया पर की गई उनकी एक पोस्ट से ईरानी अधिकारी नाराज थे।
घालेनोई ने अब दुबई में रहने वाले इस फॉरवर्ड खिलाड़ी को बृहस्पतिवार को उज्बेकिस्तान और उसके पांच दिन बाद रूस के खिलाफ होने वाले मैत्री मुकाबलों के लिए घोषित 26 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। अजमून ने ईरान के लिए 91 अंतरराष्ट्रीय मैच में 57 गोल किए हैं।
अजमून ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं पता कि अपनी भावनाओं को शब्दों में कैसे बयां करूं। 2014 से आज तक मैंने इस जर्सी में बहुत कुछ जिया है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैं आया, गया, मुझे बाहर किया गया, फिर वापस आया… लेकिन कभी भी, यहां तक कि जब मैं टीम में नहीं था तब भी मुझे ऐसा नहीं लगा कि मैं राष्ट्रीय टीम से अलग हूं।’’
विश्व कप में ईरान ने न्यूजीलैंड, बेल्जियम और मिस्र के साथ ड्रॉ खेला और सातवीं बार विश्व कप में हिस्सा लेते हुए पहली बार नॉकआउट चरण में पहुंचने का मौका बेहद कम अंतर से गंवा दिया।
एपी सुधीर
सुधीर

Facebook


