ENG vs NEP Mactch Highlights: बाल-बाल बचा इंग्लैण्ड.. नेपाल ने दी कड़ी टक्कर फिर भी मिली 4 रनों से हार, हो सकता था उलटफेर

Ads

ENG vs NEP Mactch Highlights: दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की शुरुआत भी अच्छी रही। नेपाल ने शुरुआती पांच ओवरों में 42 रन जोड़ लिए थे, जबकि उसने दो विकेट गंवा दिए थे। नेपाल की तरफ से दीपेंद्र ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए।

  •  
  • Publish Date - February 8, 2026 / 07:00 PM IST,
    Updated On - February 8, 2026 / 08:04 PM IST

ENG vs NEP Mactch Highlights || Image- ESPN Cricket

HIGHLIGHTS
  • नेपाल ने इंग्लैंड को कड़ी टक्कर दी
  • आखिरी ओवर में उलटफेर टला
  • इंग्लैंड ने 5 विकेट से जीता

मुंबई: वानखेड़े स्टेडियम में आज इंग्लैंड और नेपाल के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। टी-20 विश्व कप के ग्रुप सी के इस पांचवें मैच में आज एक बड़ा उलटफेर हो सकता था। नेपाल की टीम आखिरी लम्हे में जीत के करीब पहुंच चुकी थी, (ENG vs NEP Mactch Highlights) लेकिन इंग्लैंड की तरफ से आखिरी ओवर में सैम करन ने शानदार गेंदबाजी की और महज पांच रन ही लुटाए। नतीजतन, इंग्लैंड यह मुकाबला पांच 4 रनों से जीत गया।

इंग्लैण्ड ने दिया था 185 रनों का लक्ष्य

ग्रुप सी के इस मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल के सामने निर्धारित 20 ओवरों में 185 रनों का लक्ष्य रखा। इंग्लैंड की ओर से जैकब बेथल ने 55, जबकि कप्तान हैरी ब्रूक ने शानदार 53 रनों की पारी खेली। पारी के आखिरी मोड़ पर विल जैक्स ने भी हाथ खोले और चार छक्कों व एक चौके की मदद से 18 गेंदों पर 39 रन ठोंक डाले। बात करें नेपाल की गेंदबाजी की तो दीपेंद्र और नंदन ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। इसी तरह शेर मल्ला और संदीप के खाते में भी एक-एक विकेट आए।

आखिरी ओवर में चाहिए थे 10 रन

दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की शुरुआत भी अच्छी रही। नेपाल ने शुरुआती पांच ओवरों में 42 रन जोड़ लिए थे, जबकि उसने दो विकेट गंवा दिए थे। नेपाल की तरफ से दीपेंद्र ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए, (ENG vs NEP Mactch Highlights) जबकि गुलशन 39 रन बनाकर आखिर तक नाबाद रहे। 20वें ओवर में नेपाल को जीत के लिए 10 रन चाहिए थे, लेकिन नेपाल महज पांच रन ही बना सकी।

यहां Click कर देखें पूरा Score Card

इंग्लैण्ड की बल्लेबाजी

बल्लेबाज़ रन गेंद चौके छक्के स्ट्राइक रेट
फिलिप सॉल्ट 1 2 0 0 50.00
जोस बटलर (विकेटकीपर) 26 17 5 0 152.94
जैकब बेथल 55 35 4 4 157.14
टॉम बैंटन 2 5 0 0 40.00
हैरी ब्रूक (कप्तान) 53 32 4 3 165.62
सैम करन 2 8 0 0 25.00
विल जैक्स 39* 18 1 4 216.67
जोफ्रा आर्चर 1 3 0 0 33.33
लियाम डॉसन 0* 0 0 0 0.00

नेपाल की बल्लेबाजी

बल्लेबाज़ रन गेंद चौके छक्के स्ट्राइक रेट
कुशल भुर्तेल 29 17 4 1 170.59
आसिफ शेख (विकेटकीपर) 7 9 1 0 77.78
रोहित पौडेल (कप्तान) 39 34 2 2 114.71
दीपेंद्र सिंह ऐरी 44 29 6 1 151.72
आरिफ शेख 10 8 0 1 125.00
लोकेश बाम 39* 20 4 2 195.00
गुलशन झा 1 2 0 0 50.00
करन केसी 1* 1 0 0 100.00

इन्हें भी पढ़ें:-

Q1. इंग्लैंड बनाम नेपाल मैच में जीत का हीरो कौन रहा?

आखिरी ओवर में सैम करन की कसी हुई गेंदबाजी ने इंग्लैंड को जीत दिलाई।

Q2. इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन किसने बनाए?

जैकब बेथल ने 55 और कप्तान हैरी ब्रूक ने 53 रनों की अहम पारी खेली।

Q3. नेपाल को आखिरी ओवर में कितने रन चाहिए थे?

नेपाल को जीत के लिए आखिरी ओवर में 10 रन चाहिए थे, लेकिन पांच ही बना सका।