इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड तो 38 रन से हराया

इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड तो 38 रन से हराया

इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड तो 38 रन से हराया
Modified Date: June 21, 2026 / 10:30 am IST
Published Date: June 21, 2026 10:30 am IST

लीड्स, 21 जून (भाषा) इंग्लैंड ने वापसी करने वाली सोफिया डंकले के शानदार अर्धशतक की मदद से स्कॉटलैंड को 38 रन से हराकर महिला टी20 विश्व कप में अपना विजय अभियान जारी रखा।

डंकले को तीन बार जीवनदान मिला और उन्होंने इसका फायदा उठाकर 37 गेंद पर 57 रन बनाए। उनके अलावा फ्रेया केम्प (16 गेंदों में 39 रन) और डैनी गिब्सन (11 गेंदों में 30 रन) ने आखिरी तीन ओवरों में ताबड़तोड़ 59 रन बनाकर इंग्लैंड को पांच विकेट पर 200 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

महिला टी20 विश्व कप के इतिहास में यह पांचवा अवसर है जबकि किसी टीम ने 200 या इससे अधिक रन बनाए।

स्कॉटलैंड की टीम इसके जवाब में सात विकेट पर 162 रन ही बना पाई।

जब सोफी एक्लेस्टोन ने कैथरीन ब्राइस (06) के रूप में अपना 150वां टी20 विकेट लिया और फिर उसके बाद डार्सी कार्टर को 29 रन पर आउट किया, तो स्कॉटलैंड की उम्मीदें धूमिल हो गईं। 14वें ओवर में सारा ब्राइस के 24 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट होने के बाद स्कॉटलैंड की उम्मीदें पूरी तरह खत्म हो गईं। इंग्लैंड के पांच गेंदबाजों ने विकेट साझा किए।

इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट चोटिल होने के कारण इस मैच में नहीं खेल पाई। उनकी जगह चार्ली डीन ने कप्तानी की।

भाषा

पंत

पंत


लेखक के बारे में