विश्व कप से पहले पाकिस्तान में श्रीलंका के साथ त्रिकोणीय श्रृंखला खेलेगा इंग्लैंड

विश्व कप से पहले पाकिस्तान में श्रीलंका के साथ त्रिकोणीय श्रृंखला खेलेगा इंग्लैंड

विश्व कप से पहले पाकिस्तान में श्रीलंका के साथ त्रिकोणीय श्रृंखला खेलेगा इंग्लैंड
Modified Date: April 27, 2026 / 08:27 pm IST
Published Date: April 27, 2026 8:27 pm IST

कराची, 27 अप्रैल (भाषा) इंग्लैंड अगले साल होने वाले आईसीसी के 50 ओवर के विश्व कप की तैयारी के तौर पर पाकिस्तान में श्रीलंका के साथ एक त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला में हिस्सा लेगा।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक विश्वसनीय सूत्र ने सोमवार को बताया कि लंबी बातचीत के बाद इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने आखिरकार इस त्रिकोणीय श्रृंखला में हिस्सा लेने को मंजूरी दे दी है।

पीसीबी ने इस त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए श्रीलंका क्रिकेट की सहमति पहले ही हासिल कर ली थी। इस श्रृंखला के दिसंबर-जनवरी में होने की उम्मीद है।

सूत्र ने बताया, ‘‘पीसीबी शायद सिर्फ दो जगहों लाहौर और कराची में ही मैच करवाएगा लेकिन तारीखें और स्थल जल्द ही तय कर लिए जाएंगे।’’

भाषा सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में