ENGvPAK: इस खिलाड़ी ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में 600 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बने

ENGvPAK: इस खिलाड़ी ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में 600 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बने

ENGvPAK: इस खिलाड़ी ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में 600 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बने
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: August 25, 2020 4:36 pm IST

नईदिल्ली। इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने इतिहास रच दिया। पाकिस्तान के कप्तान अजहर अली का 31 रन के स्कोर पर शिकार करते ही 38 वर्षीय एंडरसन 600 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बन गए। इस यादगार लम्हें का गवाह साउथैम्पटन का मैदान बना, जहां पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच का पांचवां दिन खेला जा रहा है।

ये भी पढ़ें:रविचंद्रन अश्विन ने पूछा- ‘Free Hit’ हो सकता है तो ‘Free Ball’ क्यों नहीं, क्…

इस गेंदबाज ने चौथे दिन तक अपने विकेटों की संख्या 599 पर पहुंचा दी थी। अंतिम दिन एक विकेट हासिल करने पर वह 600 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज तथा कुल चौथे गेंदबाज बन गए, उनसे पहले मुथैया मुरलीधरन, शेन वार्न और अनिल कुंबले ही इस मुकाम पर पहुंचे हैं, लेकिन ये तीनों स्पिनर हैं।

ये भी पढ़ें:अजिंक्य रहाणे ने क्यों छोड़ी राजस्थान रॉयल्स की टीम, सामने आई ये सच…

एंडरसन चौथे दिन ही 600 विकेट तक पहुंच जाते अगर विकेटकीपर जोस बटलर ने आसान कैच नहीं छोड़ा होता। वर्षा बाधित इस मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को फॉलोऑन खिलाया है। अगर मेहमान टीम यह मैच भी गंवा देता है तो इंग्लैंड 2-0 से यह श्रृंखला अपने नाम कर लेगा।

ये भी पढ़ें: धोनी के संन्यास पर पूर्व पाक खिलाड़ी ने BCCI पर साधा निशाना, कहा- द…

इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली सीरीज में इंग्लिश पेसर स्टुअर्ट ब्रॉड टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट लेने वाले सातवें गेंदबाज बने थे। कोच सिल्वरवुड ने टीम की तारीफ करते हुए कहा कि, ‘यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। हमारे पास 500 से अधिक विकेट लेने वाले दो गेंदबाज हैं और जिमी का 600 विकेट लेना शानदार है।’


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com