ब्रिटेन में बिना टिकट फुटबॉल स्टेडियम में घुसना अब दंडिक अपराध

Ads

ब्रिटेन में बिना टिकट फुटबॉल स्टेडियम में घुसना अब दंडिक अपराध

  •  
  • Publish Date - March 20, 2026 / 04:01 PM IST,
    Updated On - March 20, 2026 / 04:01 PM IST

लंदन, 20 मार्च (एपी ) आर्सनल और मैनचेस्टर सिटी के बीच वेम्बले स्टेडियम पर होने वाले इंग्लिश लीग कप फाइनल से पहले लागू हुए नये कानून के तहत अब ब्रिटेन में बिना टिकट फुटबॉल मैच देखना अपराध की श्रेणी में आयेगा ।

जुलाई 2021 में यूरोपीय चैम्पियनशिप फाइनल में हजारों दर्शक बिना टिकट नेशनल स्टेडियम में घुस गए थे जिससे हिंसा भड़क गई थी ।

इसके बाद सरकार की समीक्षा में पाया गया कि लोगों की जिंदगियां खतरे में थी और बिना टिकट स्टेडियम में घुसने वालों के लिये सजा कम थी । इसलिये इसे दंडिक अपराध बनाने की मांग की गई।

इसके तहत अब बिना टिकट स्टेडियम में घुसने वाले दर्शक को पांच साल तक फुटबॉल से प्रतिबंध और 1000 पाउंड तक जुर्माना झेलना पड़ सकता है । इससे पहले इस तरह की किसी सजा का प्रावधान नहीं था ।

एपी मोना पंत

पंत