कन्नौज में घर के बरामदे में सो रहे बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी

Ads

कन्नौज में घर के बरामदे में सो रहे बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी

  •  
  • Publish Date - September 18, 2026 / 01:22 PM IST,
    Updated On - September 18, 2026 / 01:22 PM IST

कन्नौज (उप्र), 18 सितंबर (भाषा) कन्नौज जिले में तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक बुजुर्ग की सोते समय कथित तौर पर धारदार हथियार से गले पर वार कर हत्या कर दी गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के बेहरिन गांव में बृहस्पतिवार रात प्रवेश दुबे (62) अपने घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे, तभी उनके गले में धारदार हथियार से वार कर उनकी हत्या कर दी गई।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह परिवार के लोग सो कर उठे तो वृद्ध का रक्तरंजित शव देख भौंचक्के रह गये । तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

कन्नौज के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनोद कुमार समेत पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौके पर फॉरेंसिक एवं खोजी कुत्ता दल को भी बुलाया गया।

एसपी ने बताया कि पुलिस हत्या का कारण पता लगाने एवं हत्यारों की पहचान करने में जुटी है। उन्‍होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि प्रवेश दुबे अपने पशुओं की देखभाल के लिए घर के बाहर बरामदे में सोते थे।

विनोद कुमार ने घटना के संबंध मे परिवारजनों से भी बातचीत कर मामले में जानकारी हासिल की।

भाषा सं आनन्द मनीषा राजकुमार

राजकुमार