Reported By: Nasir Gouri
,Gwalior Crime Branch Case: क्राइम ब्रांच के 6 पुलिसकर्मी होंगे गिरफ्तार? कोर्ट ने दिए केस दर्ज करने के निर्देश, जानें पूरा मामला /image: IBC24 File
ग्वालियर। Gwalior Crime Branch Case: ग्वालियर में जेएमएफसी प्रियंका सोलंकी (JMFC Priyanka Solanki) ने क्राइम ब्रांच के छह पुलिसकर्मियों (SI Police Case Gwalior) पर केस दर्ज निर्देश दिए है। पुलिसवालों पर गंभीर आरोप है कि घर में घुसकर मारपीट कर तीन लोगों को जबरन उठाकर ले गए और 50 हजार रुपए की डिमांड की। जिसकी शिकायत पर कोर्ट ने अपराध दर्ज कर संज्ञान लेने के निर्देश दिए हैं।
मामला 29 अगस्त 2023 का बताया जा रहा है। रामप्रकाश गोस्वामी की शिकायत के मुताबिक क्राइम ब्रांच के पांच आरक्षक और एक एसआई (Crime Branch Police Case) उनके घर पहुंचे थे। आरोप है कि घर में मौजूद लोगों से मारपीट की गई और तीन लोगों को जबरन अपने साथ ले जाया गया। शिकायत में 50 हजार रुपए मांगने और रुपए नहीं देने पर मुकदमा दर्ज करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
Gwalior Crime Branch Case परिवार को तीनों के खिलाफ केस दर्ज होने की जानकारी तीसरे दिन अखबार में नाम और फोटो प्रकाशित होने के बाद मिली। जेएमएफसी प्रियंका सोलंकी ने शिकायत पर अपराध दर्ज कर संज्ञान लेने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें