(IRCTC New Website/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: IRCTC New Website: ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को IRCTC की नई वेबसाइट (IRCTC New Website) का बेसब्री से इंतजार था। पहले इसे आज यानी 15 जुलाई 2026 को लॉन्च किया जाना था लेकिन अब यह तय तारीख पर शुरू नहीं होगी। ताजा जानकारी के अनुसार वेबसाइट की लॉन्चिंग फिलहाल टाल दी गई है। इससे उन यात्रियों को निराशा हुई है जो नई और बेहतर ऑनलाइन टिकट बुकिंग सुविधा का इंतजार कर रहे थे। रेलवे से जुड़े सूत्रों के मुताबिक वेबसाइट को लॉन्च करने में अभी कुछ और समय लगेगा। हालांकि, इसे रद्द नही किया गया है बल्कि लॉन्च की तारीख को आगे बढ़ाई गई है। अधिकारियों की ओर से अभी नई तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।
जानकारी के अनुसार नई IRCTC वेबसाइट (IRCTC New Website) को शुरू होने में लगभग तीन से चार सप्ताह का समय लग सकता है। ऐसे में उम्मीद है कि इसे अगस्त के पहले या दूसरे सप्ताह में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, फिलहाल रेलवे या IRCTC की ओर से किसी निश्चित तारीख की पुष्टि नहीं की है। लेकिन यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक घोषणा का इंतजार करें। नई तारीख जारी होने के बाद ही वेबसाइट सभी के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।
IRCTC की नई वेबसाइट (IRCTC New Website) को पहले से ज्यादा तेज, आसान और यूजर फ्रेंडली बनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य टिकट बुकिंग प्रक्रिया को सरल बनाना और ज्यादा ट्रैफिक के दौरान भी वेबसाइट को बेहतर तरीके से चलाना है। नई वेबसाइट में मल्टीलिंगुअल सपोर्ट, सीट चुनने का बेहतर विकल्प, किराया कैलेंडर और दिव्यांगजन, मरीजों तथा छात्रों के लिए बेहतर एक्सेसिबिलिटी जैसी सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। इससे यात्रियों को टिकट बुक करते समय पहले की तुलना में अधिक सुविधा मिलेगी।
नई वेबसाइट के आने के बाद त्योहारों और छुट्टियों के दौरान होने वाली भारी भीड़ में भी टिकट बुकिंग आसान होने की संभावना है। मौजूदा वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण कई बार यात्रियों को धीमी स्पीड या तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अपडेटेड वेबसाइट का मकसद इन समस्याओं को कम करना और यात्रियों को तेज, सुरक्षित और बेहतर ऑनलाइन सेवा उपलब्ध कराना है।