Noida Building Fire News: नोएडा में भीषण अग्निकांड, जिंदा जलकर इतने लोगों की मौत, मची चीख पुकार.... सीएम ने अधिकारियों के दिए यह निर्देश /image: AI Generated
Noida Building Fire News: उत्तर प्रदेश के नोएडा से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां ममूरा गांव में सेक्टर 66 स्थित इमारत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई झुलस गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची हैं और बचाव अभियान शुरू किया है। अभी तक 50 लोगों का रेस्क्यू किया गया गया है। इस घटना के बाद इलाके में चीख पुकार मच गई, लोग रोते-बिलखते इधर-उधर भागने लगे।
Noida Building Fire News जानकारी के अनुसार, यह घटना नोएडा के फेज-3 थाना क्षेत्र के मामूरा गांव की बताई जा रही है। इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्जिंग के दौरान आग लगी, जिसने देखते ही देखते आसपास खड़े कई वाहनों और फिर इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में दो लड़कियों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि करीब 50 परिवार आग की चपेट में हैं। बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आकर करीब 10 वाहन राख हो गए। सूचना मिलते ही फायर विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
Noida Building Fire News वहीं जनपद नोएडा में हुई इस आगजनी घटना की जानकारी मिलते ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने तत्काल संज्ञान लिया और अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य तेज करने और घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
स्कूटी चार्जिंग के दौरान लगी आग ने विकराल रूप ले लिया।
करीब 10 वाहन जलकर खाक, PG बिल्डिंग में आग फैलने से 2 लड़कियों की मौत। शॉर्ट सर्किट या बैटरी फटने की आशंका।
दमकल-पुलिस मौके पर।#Noida #Mamura #Fire pic.twitter.com/kfLH7zgFDZ— Payall Singhh (@PayallSingh13) July 15, 2026
नोएडा के ममूरा में आग का भयानक तांडव!
2 लोगों की मौत, 50 परिवार फंसे होने की सूचना।
अतिक्रमण और जाम ने मुसीबत बढ़ा दी।
अभी आधिकारिक पुष्टि बाकी, लेकिन वीडियो सामने आया है।
नोएडा प्राधिकरण अब जागेगा या नहीं? #Noida #Mamura #Sector66@noida_authority
#Mamura pic.twitter.com/mwYjdi8AVo— Payall Singhh (@PayallSingh13) July 15, 2026
ये भी पढ़ें