ईस्पोर्ट्स: भारत अपना पहला पोकेमोन यूनाइट मैच हारा
ईस्पोर्ट्स: भारत अपना पहला पोकेमोन यूनाइट मैच हारा
नागोया, 25 सितंबर (भाषा) भारत को एशियाई खेलों में पोकेमोन यूनाइट ईस्पोर्ट्स प्रतियोगिता के ग्रुप सी के अपने पहले मुकाबले में शुक्रवार को दक्षिण कोरिया से 0-2 से हार का सामना करना पड़ा।
भारतीय टीम में अदनान मोहम्मद बादशाह, रुद्र नारायण नायक, दीपकुमार विपुलभाई पटेल, साई कृष्णा नल्लूरी, दीपज्योति लक्ष्मण नाथ और रूबेन गॉडफ्रे फर्नांडीस शामिल हैं।
भारत शनिवार को जापान से भिड़ेगा।
ग्रुप सी में भारत, दक्षिण कोरिया और जापान शामिल हैं।
भाषा
पंत आनन्द
आनन्द

Facebook


