यूरो 2020 : फिनलैंड के खिलाफ मैच के दौरान मैदान पर गिरे डेनमार्क के एरिक्सन

यूरो 2020 : फिनलैंड के खिलाफ मैच के दौरान मैदान पर गिरे डेनमार्क के एरिक्सन

यूरो 2020 : फिनलैंड के खिलाफ मैच के दौरान मैदान पर गिरे डेनमार्क के एरिक्सन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: June 12, 2021 5:21 pm IST

कोपेनहेगन, 12 जून ( एपी ) फिनलैंड के खिलाफ यूरोपीय फुटबॉल चैम्पियनशिप के मैच के दौरान डेनमार्क के मिडफील्डर क्रिस्टियन एरिक्सन मैदान पर गिर पड़े जिसके बाद उनकी छाती पर दबाव ( चेस्ट कंप्रेशन ) डालना पड़ा ।

एरिक्सन पहले हाफ के आखिर में मैदान पर गिर गए और तुरंत चिकित्साकर्मियों ने उन्हें घेर लिया ।

उनके साथी खिलाड़ियों ने इलाज के दौरान उनके इर्द गिर्द घेरा बना दिया था । इस मैच के लिये कोरोना काल में पहली बार 15000 दर्शकों को प्रवेश की अनुमति दी गई है ।

एपी मोना

मोना


लेखक के बारे में