यूरो 2020 : स्लोवाकिया ने पोलैंड को 2 . 1 से हराया

यूरो 2020 : स्लोवाकिया ने पोलैंड को 2 . 1 से हराया

यूरो 2020 : स्लोवाकिया ने पोलैंड को 2 . 1 से हराया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: June 15, 2021 7:06 am IST

सेंट पीटर्सबर्ग, 15 जून ( एपी ) स्लोवाकिया के डिफेंडर मिलान क्रिनियार ने रॉबर्ट लेवांडोवस्की को गोल करने से रोकने के बाद विजयी गोल दागकर टीम को यूरो फुटबॉल चैम्पियनशिप 2020 में पोलैंड पर 2 . 1 से जीत दिलाई ।

मिलान ने जीत में विजयी गोल दागा । बायर्न म्युनिख के स्ट्राइकर लेवांडोवस्की एक बार फिर फॉर्म के लिये जूझते नजर आये और एक भी बेदाग मौका नहीं बना सके । अब उनके विश्व कप या यूरोपीय चैम्पियनशिप के 12 मैचों में दो ही गोल हैं ।

वहीं मिलान ने 69वें मिनट में गोल दागा । उन्होंने कहा ,‘‘ मेरा काम डिफेंस है लेकिन गोल हो जाये तो क्या बात है । लेवांडोवस्की दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकरों में से है और हम उनके लिये पूरी तैयारी के साथ उतरे थे ।’’

लेवांडोवस्की को मैच में तीन मौके मिले लेकिन वह गोल में नहीं बदल सके ।

एपी मोना

मोना


लेखक के बारे में