ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे श्रृंखला के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे फखर जमां और साइम अयूब

Ads

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे श्रृंखला के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे फखर जमां और साइम अयूब

  •  
  • Publish Date - May 20, 2026 / 11:56 AM IST,
    Updated On - May 20, 2026 / 11:56 AM IST

लाहौर, 20 मई (भाषा) पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमां और साइम अयूब चोटिल होने के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 30 मई से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बुधवार को कहा कि दोनों खिलाड़ियों को पीसीबी की मेडिकल टीम की देखरेख में ‘रिहैबिलिटेशन’ कार्यक्रम में शामिल होने की सलाह दी गई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला वनडे मैच रावलपिंडी में खेला जाएगा। अगले दो मैच दो और चार जून को लाहौर में खेले जाएंगे।

बोर्ड ने इन खिलाड़ियों की चोट की प्रकृति और उनके ठीक होने में लगने वाले अपेक्षित समय के बारे में विस्तार से नहीं बताया। हालांकि एक सूत्र ने बताया कि उन्हें घुटने और टखने में समस्या है।

साहिबजादा फरहान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला के लिए टीम में जगह मिलने की संभावना है, वहीं बाबर आजम को भी सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतारने पर विचार किया जा रहा है।

भाषा

पंत

पंत