इन्फेंटिनो की निजी इक्विटी योजना के विरोध में फीफा सलाहकार का इस्तीफा

Ads

इन्फेंटिनो की निजी इक्विटी योजना के विरोध में फीफा सलाहकार का इस्तीफा

  •  
  • Publish Date - July 31, 2026 / 04:14 PM IST,
    Updated On - July 31, 2026 / 04:14 PM IST

न्यूयॉर्क, 31 जुलाई (एपी) फीफा के वरिष्ठ सलाहकार कार्लोस कॉर्डेइरो ने विश्व कप फुटबॉल की निजी इक्विटी योजना के विरोध में शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने विश्व कप के लिए ‘व्हाइट हाउस टास्क फोर्स’ में फुटबॉल संस्था का प्रतिनिधित्व किया था।

गोल्डमैन सैक्स के पूर्व बैंकर कोर्डेइरो ने बयान जारी करके फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो के सलाहकार पद से इस्तीफा देने की घोषणा की।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं चुपचाप नहीं बैठ सकता जबकि फीफा विश्व कप में हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रहा है।’’

कॉर्डेइरो ने फीफा के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से भी इस मामले में खुलकर अपने विचार रखने का आग्रह किया।

हाल के वर्षों में कोर्डेइरो अक्सर इन्फेंटिनो के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मिलने के लिए व्हाइट हाउस जाते थे।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि इस प्रस्ताव में मेरी कोई भूमिका नहीं है और मैं इसका स्पष्ट रूप से विरोध करता हूं।’’

एपी

पंत नमिता

नमिता