Sawan Mahakal Darshan Ujjain News : श्रावण में महाकाल जाना होगा आसान या मुश्किल? रेलवे ने किए बड़े बदलाव, जानिए नए नियम

Ads

श्रावण मास में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने उज्जैन रेलवे स्टेशन पर विशेष इंतजाम किए हैं। स्पेशल ट्रेनों के फेरों में वृद्धि, अतिरिक्त टिकट काउंटर और यातायात व्यवस्था में बदलाव से श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।

  •  
  • Publish Date - July 31, 2026 / 04:15 PM IST,
    Updated On - July 31, 2026 / 04:41 PM IST

Sawan Mahakal Darshan Ujjain News / Image credit : x

HIGHLIGHTS
  • उज्जैन-भोपाल के बीच तीन नई स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
  • इंदौर होकर चलने वाली पांच ट्रेनों के फेरों में वृद्धि की गई
  • स्टेशन पर अतिरिक्त पीआरएस और यूटीएस टिकट काउंटर खोले गए हैं।

उज्जैन : Sawan Mahakal Darshan Ujjain Newsबाबा महाकाल के दर्शन के लिए श्रावण मास में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने उज्जैन रेलवे स्टेशन पर विशेष व्यवस्थाएं की हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन बढ़ाने, अतिरिक्त टिकट काउंटर खोलने के साथ–साथ स्टेशन परिसर में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के कदम उठाए गए हैं।

तीन काउंटर की संख्या बढ़ी

रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडे ने बताया कि हाल ही में उज्जैन-भोपाल के बीच तीन स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। साथ ही इंदौर से होकर उज्जैन आने-जाने वाली पांच ट्रेनों के फेरों में भी वृद्धि की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा में किसी प्रकार की परेशानी न हो। वही यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उज्जैन रेलवे स्टेशन पर यूटीएस (अनारक्षित) और पीआरएस (आरक्षित) टिकट काउंटरों की संख्या बढ़ाई गई है।

पीआरएस कार्यालय एक अतिरिक्त काउंटर शुरू

पीआरएस कार्यालय में एक अतिरिक्त काउंटर शुरू किया गया है, जहां आरक्षित और अनारक्षित दोनों तरह के टिकट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। रेलवे ने स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने स्थित सर्कुलेटिंग एरिया को अस्थायी रूप से नो-व्हीकल जोन घोषित किया गया है।

पार्किंग व्यवस्था फ़िलहाल बंद

पार्किंग व्यवस्था को फिलहाल बंद रखा गया है, जबकि केवल एक लेन को यात्रियों के पिक एंड ड्रॉप के लिए चालू रखा गया है, जिससे स्टेशन परिसर में यातायात सुचारु बना रहे। वर्तमान में 5 से 7 स्पेशल ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। यदि श्रावण मास में यात्रियों की संख्या और बढ़ती है तो रेलवे ने अतिरिक्त रेक भी तैयार रखा है, जिसे आवश्यकता पड़ने पर तुरंत संचालित किया जाएगा।

रोज़ाना 80 से 90 हजार यात्री उज्जैन पहुंचेंगे

रेलवे अधिकारियों के अनुमान के मुताबिक श्रावण मास में प्रतिदिन औसतन 80 से 90 हजार यात्री उज्जैन पहुंचेंगे। वहीं शनिवार, रविवार और सोमवार जैसे पीक दिनों में यह संख्या एक से डेढ़ लाख तक पहुंच सकती है। अधिकांश ट्रेनों में अग्रिम आरक्षण लगभग पूरा हो चुका है और यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलना कठिन हो रहा है।

ये भी पढ़ें