फीफा ने अमेरिकी फुटबॉल टीम के दो स्टाफ सदस्यों को निलंबित किया

फीफा ने अमेरिकी फुटबॉल टीम के दो स्टाफ सदस्यों को निलंबित किया

फीफा ने अमेरिकी फुटबॉल टीम के दो स्टाफ सदस्यों को निलंबित किया
Modified Date: July 8, 2026 / 08:51 am IST
Published Date: July 8, 2026 8:51 am IST

मियामी गार्डन्स, आठ जुलाई (एपी) विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा ने सोमवार को बेल्जियम के खिलाफ खेले गए राउंड ऑफ 16 के मैच से अमेरिकी फुटबॉल टीम के दो स्टाफ सदस्यों को निलंबित कर दिया था।

अमेरिका इस मैच में हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गया था।

फीफा ने यह नहीं बताया कि उसने टीम मैनेजर सैम जापटका और यूएस सॉकर फेडरेशन (यूएसएसएसएफ) के सुरक्षा उपाध्यक्ष फ्रैंक पैनेल पर यह अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों की।

यूएसएसएसएफ ने मंगलवार को इसके अलावा कोई कारण नहीं बताया कि इसका संबंध फॉरवर्ड फोलारिन बालोगुन के एक मैच के रेड कार्ड निलंबन को हटाने के सफल प्रयास से नहीं है।

एपी

पंत

पंत


लेखक के बारे में