एफआईएच पुरुष विश्व कप: अर्जेन्टीना से 3-5 से हारकर भारत सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर

Ads

एफआईएच पुरुष विश्व कप: अर्जेन्टीना से 3-5 से हारकर भारत सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर

  •  
  • Publish Date - August 24, 2026 / 08:02 PM IST,
    Updated On - August 24, 2026 / 08:02 PM IST

एम्सटेलवीन, 24 अगस्त (भाषा) भारत एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप के पूल ई के अपने अंतिम मैच में सोमवार को यहां अर्जेन्टीना के खिलाफ 3-5 की शिकस्त के साथ सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया।

अर्जेन्टीना की ओर से टॉमस डोमेन (33वें और 45वें मिनट) ने दो गोल दागे जबकि जोकिन टोस्कानी (पहले मिनट), निकोलस डेला टोरे (छठे मिनट) और लुकास टोस्कानी (53वें मिनट) ने एक-एक गोल किया।

भारत की तरफ से सुखजीत सिंह (10वें और 58वें मिनट) ने दो गोल दागे जबकि हार्दिक सिंह (60वें मिनट) ने एक गोल किया।

इस हार के साथ भारतीय टीम पूल ई में अपने अंकों का खाता खोलने में नाकाम रहते हुए अंतिम पायदान पर रही।

भारत अब सातवें स्थान के प्ले ऑफ में 28 अगस्त को बेल्जियम से भिड़ेगा।

भाषा मोना सुधीर आनन्द

आनन्द