Fire In Gujarat Titans Team Bus: गुजरात टाइटंस की टीम बस में लगी आग, मैच के बाद होटल लौटते वक्त हुआ हादसा, खिलाड़ियों में मची अफरातफरी

Fire In Gujarat Titans Team Bus: गुजरात टाइटंस की टीम बस में लगी आग, मैच के बाद होटल लौटते वक्त हुआ हादसा, खिलाड़ियों में मची अफरातफरी

Fire In Gujarat Titans Team Bus: गुजरात टाइटंस की टीम बस में लगी आग, मैच के बाद होटल लौटते वक्त हुआ हादसा, खिलाड़ियों में मची अफरातफरी

Fire In Gujarat Titans Team Bus: गुजरात टाइटंस की टीम बस में लगी आग, मैच के बाद होटल लौटते वक्त हुआ हादसा, खिलाड़ियों में मची अफरातफरी / Image: X

Modified Date: June 1, 2026 / 09:34 am IST
Published Date: June 1, 2026 9:33 am IST
HIGHLIGHTS
  • होटल लौट रही गुजरात टाइटंस की टीम बस में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई
  • बस से धुआं उठने के बाद खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को तुरंत नीचे उतारा गया
  • हादसे के बाद खिलाड़ी और टीम स्टाफ करीब एक घंटे तक सड़क पर फंसे रहे

अहमदाबाद: Fire In Gujarat Titans Team Bus रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद विराट कोहली (नाबाद 75 रन) के अर्धशतक से रविवार को यहां इंडियंन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटन्स को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरा खिताब अपने नाम कर खचाखच भरे नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में अपने दर्शकों को खुशियां मनाने का मौका दिया। आरसीबी ने अपने आक्रामक खेल से टूर्नामेंट में शुरू से ही दबदबा बनाए रखा और इसका समापन एक और ट्रॉफी से किया। आरसीबी ने पिछले चरण में 18 साल बाद पहली आईपीएल ट्रॉफी जीती थी और रविवार को कोहली ने छक्का लगाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। लेकिन मैच के बाद गुजरात टाइटंस की टीम के खिलाड़ियों की जान बाल-बाल बच गई।

गुजरात टाइटंस के टीम बस में लगी आग

Fire In Gujarat Titans Team Bus मिली जानकारी के अनुसार नरेंद्र मोदी स्टेडियम से मैच के बाद गुजरात टाइटंस की टीम होटल लौट रही थी इसी दौरान टीम बस में शॉर्ट सर्किट हो गया। शॉर्ट सर्किट के बाद बस में धुआं उठने लगा, जिसके बाद खिलाड़ियों को बीच रास्ते में ही बस से उतारना पड़ गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई भी खिलाड़ी या स्टाफ सदस्य घायल नहीं हुआ।

एक घंटे तक सड़क पर फंसे रहे प्लेयर

हालांकि, आग लगने के बाद टीम के सदस्य करीब एक घंटे तक सड़क पर फंसे रहे और इंतजार करते रहे, जिसके बाद उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई और खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को होटल पहुंचाया गया। घटना के बाद संबंधित अधिकारियों ने बस की जांच शुरू कर दी। यह हादसा ऐसे समय में हुआ जब गुजरात टाइटंस पहले ही फाइनल में हार से निराश थी। टीम को आरसीबी के खिलाफ खिताबी मुकाबले में पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

190 रन बनाते तो शायद जीत जाते: शुभमन गिल

गुजरात टाइटन्स के निराश कप्तान शुभमन गिल ने माना कि शुरुआती विकेट गिरने से उन्हें कोई लय नहीं मिल पाई क्योंकि 180 से 190 रन का स्कोर उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) जैसी जबरदस्त टीम के खिलाफ़ लड़ने का मौका देता। लेकिन आरसीबी ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग फाइनल में दो ओवर बाकी रहते उन्हें आसानी से हरा दिया। निराश गिल ने मैच के बाद कहा, ‘‘अगर हम 180-190 रन बना लेते तो यह एक अच्छा मैच होता। शायद पिच थोड़ी दो-तरफा व्यवहार करती, लेकिन बहुत ज्यादा नहीं। तेज गेंदबाजों के लिए शुरुआत में थोड़ा मूवमेंट था। हमने शुरुआती विकेट गंवा दिए और कभी लय हासिल नहीं कर पाए। ’’

ये भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"