Shapoor Zadran Passes Away: महज 38 साल की उम्र में इस पूर्व तेज गेंदबाज ने ली आखिरी सांस.. ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में निधन, जानें कैसा रहा उनका अंतर्राष्ट्रीय करियर

Ads

Shapoor Zadran Passes Away: अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान का 38 वर्ष में निधन, लंबे समय से दुर्लभ HLH बीमारी से थे पीड़ित।

  •  
  • Publish Date - July 7, 2026 / 06:05 PM IST,
    Updated On - July 7, 2026 / 06:10 PM IST

Former Afghanistan fast bowler Shapoor Zadran passes away || Image- Cricinfo file

HIGHLIGHTS
  • पूर्व अफगान तेज गेंदबाज शापूर जादरान का निधन।
  • दुर्लभ HLH बीमारी से लंबे समय से थे पीड़ित।
  • ACB ने जताया शोक, बताया अफगान क्रिकेट का अग्रदूत।

नई दिल्ली: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान का मंगलवार को 38 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। (Former Afghanistan fast bowler Shapoor Zadran passes away) उनके निधन की पुष्टि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने की है। एसीबी के मुताबिक़, शापूर जादरान पिछले कई महीनों से हेमोफैगोसाइटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस नाम के दुर्लभ प्रतिरक्षा संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे। उनका इलाज दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में चल रहा था।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शोक जताते हुए कहा कि शापूर जादरान अफगानिस्तान क्रिकेट की नींव रखने वाले खिलाड़ियों में शामिल थे। उनकी मेहनत, समर्पण और जुनून ने अफगानिस्तान क्रिकेट को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

हर्षा भोगले ने दुख जताया

शापूर जादरान के निधन पर मशहूर इंग्लिश क्रिकेट कमेंटेटर ने लिखा कि, “करिश्माई शापूर जादरान के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। मुझे उन्हें खेलते हुए, उनके रन-अप, उनके इरादे को देखना बहुत पसंद था। शापूर और हामिद हसन ने अफगानिस्तान के शुरुआती सालों का बहुत बड़ा हिस्सा बनाया। बहुत जल्दी। बहुत दुर्भाग्यपूर्ण।”

जानें कैसा रहा शापूर का अंतर्राष्ट्रीय करियर

शापूर जादरान ने 2009 से 2020 के बीच अफगानिस्तान के लिए 80 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। इसमें 44 वनडे और 36 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले शामिल हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई यादगार प्रदर्शन किए और टीम की शुरुआती कामयाबी में अहम भूमिका अदा की। (Former Afghanistan fast bowler Shapoor Zadran passes away) एसीबी ने कहा कि मैदान के बाहर भी शापूर जादरान युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा थे। उनका संघर्ष, आत्मविश्वास और खेल के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उनके परिवार, मित्रों, पूर्व साथियों और क्रिकेट प्रेमियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शापूर जादरान की विरासत हमेशा अफगानिस्तान क्रिकेट के इतिहास का अभिन्न हिस्सा रहेगी।

इन्हें भी पढ़ें:

महाराष्ट्र में एक अगस्त से ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अधिवास प्रमाणपत्र अनिवार्य

तमिलनाडु ने हिताची एनर्जी के साथ 1,000 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज शापूर जादरान का लंबी बीमारी के बाद निधन

बिना जुगाड़ के नेहरू को मरणोपरांत मिला था इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान: कांग्रेस का तंज

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन जम्मू-कश्मीर दौरा बीच में ही छोड़कर दिल्ली लौटे

शापूर जादरान का निधन किस बीमारी से हुआ?

वे हेमोफैगोसाइटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस (HLH) नामक दुर्लभ प्रतिरक्षा संबंधी बीमारी से पीड़ित थे।

शापूर जादरान ने अफगानिस्तान के लिए कितने अंतरराष्ट्रीय मैच खेले?

उन्होंने 44 वनडे और 36 टी20 अंतरराष्ट्रीय सहित कुल 80 मैच खेले।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने क्या कहा?

बोर्ड ने उन्हें अफगानिस्तान क्रिकेट की नींव रखने वाले खिलाड़ियों में से एक बताया।