पूर्व भारतीय फुटबॉलर रेनेडी और बेमबेम निचले स्तर पर खिलाड़ियों निखारने के लिये सलाहकार सदस्य नियुक्त

Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: June 20, 2021 11:56 am IST

नयी दिल्ली, 20 जून (भाषा) पूर्व भारतीय फुटबॉलर रेनेडी सिंह और ओइनम बेमबेम देवी जिंक फुटबॉल के युवा खिलाड़ियों को निखारने के लिये उसके सलाहकार सदस्य बनाये गये हैं।

दिल्ली फुटबॉल अध्यक्ष शाजी प्रभाकरण को भी इसी भूमिका के लिये रखा गया है।

मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार जिंक फुटबॉल के सलाहकार बोर्ड में तीन विशेषज्ञ हैं जो जिंक फुटबॉल की पहल को सुधारने के लिये मार्गदर्शन करेंगे और सलाह देंगे।

हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरूण मिश्रा और वेदांता फुटबॉल की अनन्या अग्रवाल सलाहकार बोर्ड के सह अध्यक्ष होंगे।

भाषा नमिता पंत

पंत

लेखक के बारे में