नॉर्वे को हराकर फ्रांस यूनाईटेड कप के सेमीफाइनल में

Ads

नॉर्वे को हराकर फ्रांस यूनाईटेड कप के सेमीफाइनल में

  •  
  • Publish Date - January 4, 2024 / 09:33 PM IST,
    Updated On - January 4, 2024 / 09:33 PM IST

सिडनी, चार जनवरी (एपी) फ्रांस ने निर्णायक मिश्रित युगल मुकाबले में नॉर्वे को हराकर गुरुवार को यहां यूनाईटेड कप टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई जहां उसका सामना पोलैंड से होगा।

कैरोलिन गार्सिया और एडवर्ड रोजर वेस्लिन की फ्रांस की मिश्रित युगल जोड़ी ने उलरिके एकेरी और कास्पर रूड की जोड़ी को निर्णायक मिश्रित युगल मैच में 7-5, 6-4 से हराया।

रूड ने इससे पहले एड्रियन मनारिनो को 6-1, 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल मुकाबले को निर्णायक मैच में खींचा।

फ्रांस को कैरोलिन ने विजयी शुरुआत दिलाई थी जब उन्होंने पहले मैच में मेलेन हेल्गो को 6-2, 6-7, 7-6 से हराया।

दुनिया की 20वें नंबर की खिलाड़ी और 2022 डब्ल्यूटीए फाइनल चैंपियन कैरोलिन को 544वें नंबर की खिलाड़ी के खिलाफ जीत के लिए ढाई घंटे से अधिक जूझना पड़ा।

ऑस्ट्रेलिया भी सेमीफाइनल में जगह बना चुका है जहां उसकी भिड़ंत यूनान और जर्मनी के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगी।

एपी सुधीर नमिता

नमिता