Train New Rules/ Image Source ; FLLE
Train New Rules: नई दिल्ली: बिना टिकट ट्रेन में सफर करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। अब ट्रेन में बिना टिकट सफर करने वाले लोगों को जल्द ही भारी जुर्माना पड़ सकता है। दरअसल, केंद्र सरकार ने ‘जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) अधिनियम, 2026’ के तहत किए जा रहे बड़े बदलावों के हिस्से के तौर पर, बिना टिकट के सफर करने पर लगने वाले कम से कम जुर्माने को 250 से बढ़ाकर 500 रुपए करने का प्रस्ताव रखा है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे को जानकारी दी है कि इस कानून को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई है। (Train New Rules) उम्मीद है कि रेलवे अधिनियम, 1989 में किए गए ये संशोधन एक अलग नोटिफिकेशन के जरिए लागू होंगे और इन्हें 1 जुलाई से ही लागू किया जा सकता है।
Train New Rules: इस संसोधन से बिना सही टिकट के यात्रा करने वाले लोगों पर सीधा असर पड़ेगा। संशोधित धारा 137 में कहा गया है कि जो यात्री बिना टिकट सफर करते हुए या पहले इस्तेमाल हो चुके टिकट का इस्तेमाल करते हुए पाए जाएंगे, उन्हें लागू किराया और अतिरिक्त शु्ल्क देना होगा। कम से कम जुर्माना 250 रुपए बढ़कर 500 रुपए हो जाएगा। अधिकारियों ने यह भी संकेत दिया है कि जो यात्री जरूरी शुल्क नहीं चुका पाएंगे, उन्हें सक्षम अदालत में कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।
इतना ही नहीं रेलवे के प्रस्तावित संशोधनों किसी अन्य शख्स की टिकट का इस्तेमाल करने से जुड़े नियमों में भी बदलाव करके इसे सख्त किया गया है। किसी और के नाम पर जारी टिकट पर सफर करने वाले यात्रियों के टिकट जब्त किए जा सकते हैं। उन्हें किराया और अतिरिक्त शुल्क भी देना होगा, जिसमें कम से कम 500 रुपये का भुगतान करना जरूरी होगा। (Train New Rules) इस कदम का मकसद रिजर्व टिकटों के गलत इस्तेमाल को रोकना और रेलवे नियमों का बेहतर पालन सुनिश्चित करना है।
Train New Rules: सरकार ने रेलवे परिसर में बिना इजाजत सामान बेचने और भीख मांगने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई का प्रस्ताव रखा है। बिना इजाजत सामान बेचने वालों और भिखारियों पर 2,000 रुपये का जुर्माना लग सकता है। बार-बार ऐसा करने वालों को एक साल तक की जेल भी हो सकती है। संशोधनों में खास तौर पर रेलवे कोच और स्टेशन परिसर के अंदर भीख मांगने पर रोक लगाई गई है। रेलवे में उपद्रव, बदसलूकी और नशे की हालत में होने पर जुर्माना लग सकता है।
महिलाओं के लिए आरक्षित कोच में बैठने वाले पुरुषों पर 2,500 रुपए का जुर्माना लग सकता है। (Train New Rules) इन बदलावों के तहत, महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों, बर्थ या कोच पर बैठने वाले पुरुषों के लिए भारी जुर्माने का प्रावधान किया गया है।
Train New Rules: रिपोर्ट के मुताबिक नियम तोड़ने वालों पर 2,500 रुपए का जुर्माना लगाया जा सकता है। रेलवे अधिकारियों के पास ऐसे यात्रियों को आरक्षित जगहों से हटाने का अधिकार भी होगा। इस कदम का मकसद यात्रियों की सुरक्षा को बेहतर बनाना और यह सुनिश्चित करना है कि आरक्षित सुविधाओं का इस्तेमाल उसी तरह हो, जिसके लिए वे बनाई गई हैं।
इन्हे भी पढ़ें:-