Indore Gas Pipeline Blast / Image Source : AI
इंदौर: Indore Gas Pipeline Blast : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ के सुमन नगर जैन मंदिर के पास अवंतिका गैस पाइपलाइन में एक बड़ा ब्लास्ट हो गया। इस अचानक हुए जोरदार धमाके से पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल निर्मित हो गया। इस हादसे में एक महिला और दो पुरुषों सहित कुल 3 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटनास्थल पर अवैध रूप से बोरिंग का काम किया जा रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी बोरिंग की खुदाई के दौरान जमीन के नीचे से गुजर रही अवंतिका गैस की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। Illegal Boring Accident, पाइपलाइन कटने के बाद तेजी से गैस का रिसाव शुरू हुआ और कुछ ही देर में वहां एक जोरदार धमाका हो गया, जिसकी चपेट में आने से 3 लोग झुलस गए।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह बोरिंग क्षेत्रीय पार्षद द्वारा कराई जा रही थी। बिना उचित अनुमति और सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखे रिहायशी इलाके में मुख्य गैस पाइपलाइन के पास बोरिंग कराने को लेकर अब स्थानीय पार्षद की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।Indore Gas Leak Blast हादसे की सूचना मिलते ही विजय नगर थाना पुलिस और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंचे। सबसे पहले गैस सप्लाई को बंद करवाकर स्थिति को नियंत्रण में लिया गया। पुलिस और जिला प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अवैध बोरिंग और सुरक्षा में हुई इस बड़ी चूक को लेकर अपनी जांच शुरू कर दी है।