Gautam Gambhir Statement: इस टीम की वजह से बना टीम इंडिया का हेड कोच, गौतम गंभीर के इस बयान के बाद शुरू हुई चर्चा, हर कोई जानना चाहता है किसने की मदद

Gautam Gambhir Statement: गौतम गंभीर ने खुद को टीम इंडिया का हेड कोच बनाए जाने को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

Gautam Gambhir Statement: इस टीम की वजह से बना टीम इंडिया का हेड कोच, गौतम गंभीर के इस बयान के बाद शुरू हुई चर्चा, हर कोई जानना चाहता है किसने की मदद

Gautam Gambhir Statement:/Image Source: BCCI

Modified Date: March 16, 2026 / 11:11 pm IST
Published Date: March 16, 2026 11:09 pm IST
HIGHLIGHTS
  • गौतम गंभीर ने खुद को टीम इंडिया का हेड कोच बनाए जाने को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।
  • गौतम गंभीर ने टीम इंडिया का हेड कोच बनाए जाने के पीछे KKR को बड़ी वजह बताया है।
  • गौतम गंभीर के इस बयान की चर्चा हर तरफ हो रही है।

Gautam Gambhir Statement: नई दिल्ली: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने खुद को टीम इंडिया का हेड कोच बनाए जाने को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। गौतम गंभीर ने टीम इंडिया का हेड कोच बनाए जाने के बारे में पूछे कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ी वजह बताया है। T20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बने थे। (Gautam Gambhir Statement) गौतम गंभीर ने राहुल द्रविड़ को रिप्लेस किया था। बतौर हेड कोच टीम इंडिया के साथ गौतम गंभीर का करार साल 2027 तक का है। अब बड़ा सवाल ये है कि शाहरुख खान की IPL टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस रोल के मिलने में उनकी मदद कैसे की?

मेरे करियर पर KKR का बड़ा प्रभाव- गौतम गंभीर

गौतम गंभीर ने इस बात का खुलासा एक वेबसाइट से बात करते हुए किया और गंभीर ने खुद के करियर पर पड़े कोलकाता नाइट राइडर्स के प्रभावों का जिक्र किया। गौतम गंभीर ने कहा कि वो आज जहां खड़े हैं, उसमें KKR की बड़ी भूमिका है।

KKR ने कैसे की गंभीर की मदद?

Gautam Gambhir Statement:  गौतम गंभीर ने कहा कि KKR ने उन्हें लीडर बनाया। जो लीडरशिप क्वालिटी आज उनके अंदर दिखती है, वो KKR की देन है। (Gautam Gambhir Statement)  गंभीर ने आगे कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जो मेरा सफल कार्यकाल रहा है, उसने मुझे टीम इंडिया के हेड कोच की कुर्सी को दिलाने में मदद की है।

गंभीर की मौजूदगी में KKR ने तीन बार जीता खिताब

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, KKR ने 3 बार IPL का खिताब जीता है और टीम की तीनों खिताबी जीतों में गौतम गंभीर शामिल रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2012, 2014 और 2024 में IPL का खिताब जीता था। इनमें से पहले दो मौकों पर गौतम गंभीर KKR के कप्तान थे। वहीं 2024 में वो शाहरुख खान की फ्रेंचाइजी के साथ बतौर मेंटॉर जुड़े थे।

गंभीर के हेड कोच बनने के बाद इंडिया ने जीते 2 ICC खिताब

Gautam Gambhir Statement:  वहीं टीम इंडिया का हेड कोच बनने के बाद गौतम गंभीर ने टीम इंडिया को दो CC खिताब जिताए हैं। इनमे 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी और 2026 का T20 वर्ल्ड कप शामिल है। (Gautam Gambhir Statement)  वो 2 ICC खिताब जीतने वाले भारत के पहले हेड कोच हैं। भारतीय टीम के साथ गौतम गंभीर का कार्यकाल 2027 तक का है। यानी उनके पास भारत को 2027 का वनडे वर्ल्ड कप जिताने का भी मौका होगा।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.