जर्मनी यूनाईटेड कप सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया से भिड़ेगा

Ads

जर्मनी यूनाईटेड कप सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया से भिड़ेगा

  •  
  • Publish Date - January 5, 2024 / 07:48 PM IST,
    Updated On - January 5, 2024 / 07:48 PM IST

सिडनी, पांच जनवरी (एपी) एलेक्जैंडर ज्वेरेव ने शुक्रवार को यूनान के खिलाफ एकल और मिश्रित युगल दोनों मुकाबले जीत लिये जिससे जर्मनी ने यूनाईटेड कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया जिसमें उसका सामना आस्ट्रेलिया से होगा।

ज्वेरेव और लौरा सिंगमंड ने मारिया सकारी और पेट्रोस सिटसिपास को निर्णायक मिश्रित युगल में 6-3, 6-3 से पराजित किया जिससे जर्मनी ने यूनान पर 2-1 से जीत दर्ज की।

ज्वेरेव ने इससे पहले एकल में सिटसिपास को 6-4, 6-4 से हराया था।

सकारी ने पूर्व आस्ट्रेलियाई ओपन चैम्पियन एंजलिक कर्बर को 6-0, 6-3 से पराजित कर यूनान को बढ़त दिलायी थी।

फ्रांस शनिवार को दूसरे सेमीफाइनल में पोलैंड से खेलेगा।

फाइनल रविवार को सिडनी के केन रोजवाल एरीना में होगा।

एपी नमिता सुधीर

सुधीर