दबाव वाली स्थितियों से निपटने के लिए गिल का मंत्र है बाहरी चीजों से दूर रहना

दबाव वाली स्थितियों से निपटने के लिए गिल का मंत्र है बाहरी चीजों से दूर रहना

दबाव वाली स्थितियों से निपटने के लिए गिल का मंत्र है बाहरी चीजों से दूर रहना
Modified Date: July 19, 2026 / 10:30 am IST
Published Date: July 19, 2026 10:30 am IST

लंदन, 19 जुलाई (भाषा) भारत के टेस्ट और एकदिवसीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा है कि ‘बाहरी चीजों’ से दूर रहने से उन्हें मैदान के अंदर और बाहर दबाव वाली स्थितियों से निपटने में मदद मिलती है।

गिल रविवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी एकदिवसीय मैच में भारत की कप्तानी करेंगे और अगर मेहमान टीम जीत दर्ज करती है तो श्रृंखला 2-1 से अपने नाम कर लेगी।

शनिवार को लंदन में भारतीय उच्चायोग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में गिल ने कहा, ‘‘मैं दबाव से निपटने के लिए उन चीजों पर ध्यान केंद्रित करता हूं जो मेरे नियंत्रण में हैं और खुद को बाहरी चीजों से दूर रखता हूं।’’

पिछले कुछ समय में चोटों से परेशान रहे भारत के टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने वापसी के लिए प्रेरित करने के लिए अपने साथियों का शुक्रिया अदा किया।

ब्रिटेन में भारत के उप उच्चायुक्त कार्तिक पांडे द्वारा आयोजित इस सत्र के दौरान उन्होंने कहा, ‘‘मैं बस अस्पताल से बाहर निकलना चाहता था। टीम के सदस्यों के फोन कॉल ने मुझे ट्रेनिंग में लौटने और मजबूत होकर वापसी करने के लिए बहुत प्रेरित किया।’’

मुख्य कोच गौतम गंभीर ने ब्रिटेन को एक ‘खास जगह’ बताया क्योंकि दोनों देशों के बीच का इतिहास ऐसा है जिसे ‘कभी भुलाया नहीं जा सकता और ना ही कभी भुलाया जाना चाहिए’।

गंभीर ने कहा, ‘‘भारतीय क्रिकेट सिर्फ ड्रेसिंग रूम में बैठे लोगों का नहीं है। यह हर उस ईमानदार भारतीय क्रिकेट प्रशंसक का है जो निस्वार्थ और बिना किसी शर्त के हमारा समर्थन करता है।’’

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने खिलाड़ियों से कहा कि वे मैच से पहले सोशल मीडिया से दूर रहें और अपने-अपने खेल पर ध्यान दें।

इंडिया हाउस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शुक्ला ने कहा, ‘‘भारत में समस्या यह है कि 99 प्रतिशत लोग क्रिकेट के विशेषज्ञ हैं इसलिए सोशल मीडिया से बचने की कोशिश करें। टीम इंडिया में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, उनमें प्रतिभा भरी पड़ी है।’’

ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त पी ​​कुमारन ने टीम का स्वागत किया और भारत-ब्रिटेन समग्र आर्थिक व्यापार समझौते (सीईटीए) के व्यापक प्रभाव पर प्रकाश डाला जो इस सप्ताह लागू हुआ है।

कुमारन ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि इससे (सीईटीए) व्यवसाय और खेल से जुड़ी गतिविधियों के लिए कई मौके खुलेंगे। पिछले कुछ वर्षों में टीम इंडिया ने अपनी कामयाबियों से हमें कई बार गर्व महसूस कराया है।’’

भाषा सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में