World Cup 2023: ग्लेन मैक्सवेल ने जड़ा वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक, ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को दिया 400 रनों का लक्ष्य

Ads

World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने 44 गेंदों पर 106 रनों की तबाही मचाने वाली पारी खेल दी।

  •  
  • Publish Date - October 25, 2023 / 06:35 PM IST,
    Updated On - October 25, 2023 / 06:35 PM IST

World Cup 2023

नई दिल्ली : World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स के बीच वर्ल्ड कप 2023 का मुकाबला नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 399 रन बनाए और नीदरलैंड्स को जीत के लिए 400 रनों का टारगेट दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने 44 गेंदों पर 106 रनों की तबाही मचाने वाली पारी खेल दी। ग्लेन मैक्सवेल की पारी में 9 चौके और 8 छक्के शामिल रहे।

यह भी पढ़ें : MP Assembly Election 2023 : कांग्रेस ने खोला हिंदुत्व कार्ड..! मिलने लगा साधु-संतों का समर्थन, अब बनेगी बात.. 

ऐसे गिरे ऑस्ट्रेलिया के विकेट्स

World Cup 2023:  ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका 28 रन के स्कोर पर लगा, जब कंगारू पारी के चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर मिचेल मार्श को वान बीक ने चलता कर दिया। मिचेल मार्श 9 रन बनाकर आउ। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन 62 रन बनाकर आउट हुए। मार्नस लाबुशेन ने अपनी पारी में 7 चौके और 2 छक्के लगाए। जोश इंग्लिश भी 14 रन बनाकर आउट हो गए। जोश इंग्लिश के आउट होते ही ऑस्ट्रेलिया ने अपने अगले 2 विकेट महज 24 रनों के अंदर ही गंवा दिए। इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल ने 44 गेंदों पर 106 रनों की तबाही मचाने वाली पारी खेल दी। ग्लेन मैक्सवेल की पारी में 9 चौके और 8 छक्के शामिल रहे।

यह भी पढ़ें : Gajkesri Rajyog: इस सप्ताह बनने जा रहा ‘गजकेसरी राजयोग’, आने वाले हैं इन राशियों के अच्छे दिन, धन से भर जाएगा घर

डेविड वॉर्नर ने भी ज्यादा शतक

World Cup 2023:  ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने नीदरलैंड्स के खिलाफ इस मैच में 93 गेंदों पर 104 रनों की तूफानी पारी खेली। डेविड वॉर्नर ने इस दौरान 11 चौके और 3 छक्के जमाए। डेविड वॉर्नर ने नीदरलैंड्स के खिलाफ इस मैच में अपने वनडे इंटरनेशनल करियर का 22वां शतक ठोका है।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी पहले बल्लेबाजी

World Cup 2023:  ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के मैच में बुधवार को नीदरलैंड्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने प्लेइंग इलेवन में मार्कस स्टोइनिस की जगह कैमरून ग्रीन को मौका दिया है। नीदरलैंड्स की टीम ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया।

यह भी पढ़ें : Realme New Upcoming Smartphone: रियलमी ला रहा अब तक का सबसे धांसू फोन, चौंकाने वाले फीचर और कीमत का हुआ खुलासा

ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग इलेवन

डेविड वॉर्नर, मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, एडम जाम्पा।

नीदरलैंड्स प्लेइंग इलेवन

विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ’डॉउड, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन।