गोवा से चौथा स्थान छीनना चाहेगी आत्मविश्वास से भरी नार्थईस्ट यूनाईटेड

गोवा से चौथा स्थान छीनना चाहेगी आत्मविश्वास से भरी नार्थईस्ट यूनाईटेड

गोवा से चौथा स्थान छीनना चाहेगी आत्मविश्वास से भरी नार्थईस्ट यूनाईटेड
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: February 3, 2021 12:58 pm IST

वास्को, तीन फरवरी (भाषा) जीत की हैट्रिक लगाने के बाद प्ले आफ स्थान की दौड़ में वापसी करने वाली नार्थईस्ट यूनाईटेड (एनईयूएफसी) गुरूवार को यहां होने वाले इंडियन सुपर लीग फुटबॉल मुकाबले में एफसी गोवा के खिलाफ जीत दर्ज कर तालिका में शीर्ष चार में जगह बनाना चाहेगी।

कोच गेरार्ड नुस के जाने के बाद उनकी प्ले आफ की उम्मीदों पर अनिश्चितता के बादल छा गये थे लेकिन अंतरिम कोच खालिद जामिल के मार्गदर्शन में टीम ने लगातार तीन दर्ज की।

दोनों टीमों के 14 मैचों में 21-21 अंक हैं लेकिन नार्थईस्ट यूनाईटेड अपनी प्रतिद्वंद्वी से एक स्थान नीचे है।

पिछले चार मैचों में नार्थईस्ट यूनाईटेड को हार का सामना नहीं करना पड़ा है जबकि गोवा को पिछले सात मैचों में हार नहीं मिली है।

भाषा नमिता मोना

मोना


लेखक के बारे में