गोफिन ने ऑकलैंड में बुबलिक को हराया

गोफिन ने ऑकलैंड में बुबलिक को हराया

गोफिन ने ऑकलैंड में बुबलिक को हराया
Modified Date: January 9, 2023 / 04:30 pm IST
Published Date: January 9, 2023 4:30 pm IST

ऑकलैंड, नौ जनवरी (एपी) बेल्जियम के डेविड गोफिन ने सोमवार को यहां एएसबी टेनिस क्लासिक के पहले दौर के मैच में कजाखस्तान के पांचवें वरीय एलेक्सांद्र बुबलिक को हराया।

बेसलाइन पर मजबूत खेल दिखाने वाले गोफिन ने बुबलिक के खिलाफ 6-3, 6-4 से जीत दर्ज की।

दुनिया के 38वें नंबर के खिलाड़ी बुबलिक ने कई बार 220 किमी प्रति घंटा की सर्विस की लेकिन इसके बावजूद गोफिन ने चार बार उनकी सर्विस तोड़ी।

इससे पहले फ्रांस के कोंस्टेंट लेस्टिएने ने अर्जेन्टीना के पेड्रो केचिन को 6-1, 6-3 से हराया।

रिचर्ड गास्केट ने न्यूजीलैंड के वाइल्ड कार्ड धारक किरणपाल पन्नु को 6-3, 6-1 से शिकस्त दी जबकि अमेरिका के जेनसन ब्रूकस्बी ने फाबियो फोगनिनी को 6-7 (2), 6-1, 6-3 से हराया।

एपी सुधीर आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में