ग्रीव्स का शतक, वेस्टइंडीज ने बनाए सात विकेट पर 295 रन

Ads

ग्रीव्स का शतक, वेस्टइंडीज ने बनाए सात विकेट पर 295 रन

  •  
  • Publish Date - September 27, 2026 / 06:00 PM IST,
    Updated On - September 27, 2026 / 06:00 PM IST

तिरूवनंतपुरम, 27 सितंबर (भाषा) वेस्टइंडीज ने जस्टिन ग्रीव्स (101 रन) के शतक की मदद से रविवार को यहां भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में सात विकेट पर 295 रन बनाए।

ग्रीव्स ने 108 गेंद की पारी में 12 चौके लगाए।

उनके अलावा जॉन कैंपबेल ने 62 रन और आमिर जंगू ने नाबाद 58 रन का योगदान दिया।

भारत के लिए कुलदीप यादव ने 40 रन देकर चार विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा ने दो और नीतिश कुमार रेड्डी एक विकेट लिया।

भाषा नमिता

नमिता