नागोया, 27 सितंबर (भाषा) भारतीय एथलीट पारुल चौधरी ने रविवार को यहां एशियाई खेलों की महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
पारुल ने नौ मिनट 8.67 सेकेंड का अपना निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य पदक हासिल किया।
बहरीन की विनफ्रेड यावी ने नौ मिनट 4.36 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि कजाखस्तान की नोराह जेरुतो तनुई ने नौ मिनट 06.82 सेकेंड के समय के साथ रजत पदक अपने नाम किया।
स्पर्धा में हिस्सा लेने वाली एक अन्य भारतीय एथलीट अंकिता नौ मिनट 19.24 सेकेंड के अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ चौथे स्थान पर रहीं।
भाषा सुधीर नमिता
नमिता