गुजरात जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 169 रन का लक्ष्य

Ads

गुजरात जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 169 रन का लक्ष्य

  •  
  • Publish Date - February 3, 2026 / 09:14 PM IST,
    Updated On - February 3, 2026 / 09:14 PM IST

वडोदरा, तीन फरवरी (भाषा) गुजरात जायंट्स ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) टी20 के एलिमिनेटर मैच में मंगलवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सात विकेट पर 168 रन बनाये।

जायंट्स के लिए सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी ने सबसे ज्यादा 51 गेंद में नाबाद 62 रन का योगदान दिया जबकि जॉर्जिया वेयरहम ने 25 गेंद में 35 और काश्वी गौतम ने 10 गेंद में 18 रन की तेज पारी खेली।

कैपिटल्स के लिए शिनेल हेनरी ने तीन जबकि नंदिनी शर्मा ने दो विकेट लिये।  

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर

सुधीर