राजिमः Rajim Violence Latest News धर्म नगरी राजिम से 15 किमी दूर दुतकैया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प मामले से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। इस मामले के मुख्य आरोपी आरिफ को गांव के बाहर करने की मांग मुस्लिम जमात की ओर से की गई है। जमात के प्रतिनिधियों ने न केवल आरोपी को गांव से बाहर रखने, बल्कि जिले की सीमा से भी दूर रखने की अपील की है, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे और किसी भी प्रकार का तनाव दोबारा उत्पन्न न हो।
दरअसल, हिंसा के बाद गांव में शांति और सुरक्षा के लिए स्थानीय स्तर पर एक बैठक बुलाई गई थी। बैठक में कई अहम मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। मुस्लिम समाज के अध्यक्ष ने इस संबंध में प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी, जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि समाज शांति, कानून व्यवस्था और प्रशासनिक सहयोग के पक्ष में है। साथ ही उन्होंने प्रशासन से भी आवश्यक कदम उठाने की अपील की है। साथ ही बैठक में मामले के मुख्य आरोपी आरिफ को गांव के बाहर करने की मांग मुस्लिम जमात की ओर से की गई है।
Rajim Violence Latest News उल्लेखनीय है कि, दो दिन पहले जेल से छूटकर आए आरिफ ने अपने दो साथियों के साथ दुत्कैया गांव के लोगों के साथ मारपीट की थी। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव में निवासरत मुस्लिमों के घरों में तोड़फोड़ और आगजनी की थी। इस घटना के बाद से ही गांव में कर्फ्यू सा माहौल बना हुआ है।
यह विवाद साल 2024 अप्रैल में गांव में स्थापित शिवलिंग को क्षतिग्रस्त करने के मामले से जुड़ा है। पहले आरोपी आरिफ खान को जेल भेजा गया था, जो हाल ही में जेल से छूटा था। हमलावरों ने चुन-चुनकर राहगीरों पर हमला किया। घटना में आरोपियों ने चुन-चुनकर हमला किया। सबसे पहले सब-स्टेशन में ड्यूटी कर रहे अरविंद साहू के सिर पर प्राणघातक हमला किया गया। इसके अलावा, नरेंद्र साहू के हाथ पर वार किया गया, जबकि रेखु यादव की भुजा पर हुए प्रहार से हड्डी फ्रैक्चर की आशंका जताई जा रही है। इसी तरह, परमानंद साहू के साथ भी मारपीट की गई, जिससे पूरे गांव में तनाव फैल गया।